कोरोना एलर्ट:चीन में रोज मिल रहे 10 लाख कोरोना मरीज, अभी नहीं आया पीक; नई रिसर्च में किया दावा

कोरोना एलर्ट:चीन में रोज मिल रहे 10 लाख कोरोना मरीज, अभी नहीं आया पीक; नई रिसर्च में किया दावा*
चीन इन दिनों कोरोना महामारी के भयानक रूप का सामना कर रहा है। इश बीच एक नई रिसर्च के मुताबिक चीन में एक दिन में 10 लाख से ज्यादा केस आ सकते हैं और 5 हजार से ज्यादा मौतें हो सकती हैं। ब्लूमबर्ग ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में इस रिसर्च के आधार पर कहा है कि बीएफ.7 वेरिएंट के चलते अगले महीने तक 37 लाख नए केस आ जाएंगे और मार्च तक यह आंकड़ा 42 लाख तक पहुंच जाएगा। लंदन के एक फर्म एयर फिनिटी लिमिटेड ने यह शोध किया है। चीन ने जनता के विरोध के चलतेअपनी जीरो कोविड पॉलिसी में ढील दे दी थी जिसके बाद कोरोने ने अपना भयानक रूप दिखाया है। अमेरिकी वेज्ञानिक एरिक फेजिल डिंग ने कहा था कि चीन इस तरह का रवैया अपना रहा है कि जो संक्रिमित होना चाहता है, उसे होने दिया जाए, जो मरना चाहता है, उसे मरने दिया रिसर्च में कहा गया है कि चीन में कोरोना की पहली लहर मध्य जनवरी तक चलेगी और इसके बाद दूसरी और तीसरी लहर मध्य मार्च से लेकर एक महीने बाद तक चलेगी। चीन छिपा रहा आंकड़े चीन से भयावह तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं लेकिन जिनपिंग सरकार आंकड़े छिपाने में लगी है। आज सुबह चीन की तरफ सेकहा गया कि कोरोने के तीन हजार नए मामले पाए गए हैं। वहीं किसी की भी मौत नहीं हुई है। हालांकि चीन का झूठ छिप नहीं पा रहा है। चीन से ऐसे वीडियो सामने आ रहेहैं जिनमें देखा जा सकता है कि वह शवगृहों और अस्पतालों में जगह नहीं बची है। चीन की सरकार ने मौत और संक्रमण का डेटा इकट्ठा करने का क्राइटीरिया ही बदल दिया। चीन ने अपने मास टेस्टिंग सेंटर बंद कर दिए और नए केसों को अपनी टैली में शामिल करना ही बंद कर दिया।

1133 views