लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए बाजार, सेंसेक्स 241 अंक टूटा, निफ्टी 18150 के नीचे*
घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 241.02 अंकों की गिरावट के साथ 60,826.22 अंकों पर जबकि निफ्टी 71.75 अंक फिसलकर 18,127.35 अंकों पर बंद हुआ। गुरुवार के कारोबारी सेशन में सेसेक्स व निफ्टी दोनों 0.39% तक फिसलकर बंद हुए। इस दौरान अदाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में 5% पांच प्रतिशत की गिरावट जबकि जुबिलेंट फूड के शेयरों में 3% की बढ़त दिखी।






