ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में 26 वर्षीय युवा फुटबॉलर को फांसी की सजा
ईरान ने हिजाब विरोधी प्रदर्शन और महिलाओं के अधिकार का समर्थन करने के आरोप में एक फुटबॉलर को फांसी की सजा सुनाई है। आमिर नस्र-आजादानी नाम का यह फुटबॉलर ईरान की राष्ट्रीय अंडर-16 टीम के लिए खेल चुका है। इस फुटबॉलर को बचाने के लिए ईरान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान समेत कई खेल सितारों ने अपील की थी। इसके बावजूद ईरानी सरकार ने आमिर नस्र-आजादानी की की सजा माफ नहीं की है। 26 साल के आमिर नस्र-आजादानी ईरानजवन बुशहर एफसी टीम में डिफेंडर के तौर पर फुटबॉल खेलते हैं। एमनेस्टी इंटरनेशनल का दावा है कि विरोध प्रदर्शनों के लिए 11 लोगों को पहले मौत की सजा सुनाई जा चुकी है।






