व्हाट्सएप ने एक महीने में 23 लाख से ज्यादा भारतीय अकाउंट किए बंद, कहीं आपका नंबर तो नहीं शामिल?
इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने एक महीने में ही 23 लाख से ज्यादा भारतीय अकाउंट को बंद कर दिया है। यह अकाउंट एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर के बीच बंद किए गए हैं। इन अकाउंट्स को यूजर्स की शिकायत के आधार पर बैन किया गया है। बता दें कि इससे पहले सितंबर में सोशल मीडिया कंपनी ने देश में 26 लाख से ज्यादा अकाउंट को बैन किया था। आईटी अधिनियम 2021 की मासिक रिपोर्ट में व्हाट्सएप ने यह जानकारी दी है,कंपनी ने कहा कि उन्हें 701 ग्रीवेंस शिकायतें मिली थीं, जिनमें से 34 अकाउंट्स पर कार्रवाई की गई है। वहीं 23 लाख अकाउंट्स में 8,11,000 अकाउंट्स को यूजर्स की शिकायत से पहले ही बैन किया गया है। इस अकाउंट्स को कंपनी की पॉलिसी और नियम ना मानने की वजह से बंद किया गया है। कंपनी ने कहा कि वह यूजर्स की सेफ्टी के लिए लगातार काम कर रही है। कंपनी अब आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस, स्टेट ऑफ द आर्ट टेक्नोलॉजी, डाटा साइंटिस्ट और एक्सपर्ट्स और प्रोसेस में भी इन्वेस्ट कर रही है।






