अ भा जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप्स फेडरेशन द्वारा अभिनंदन समारोह

इंदौर, 11 नवम्बर । अ भा जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप्स फेडरेशन द्वारा अभिनंदन समारोह

एवं कवि सम्मेलन का आयोजन अक्षत गार्डन किया गया जिसमें इंदौर के 18 ग्रुप्स के एक हज़ार से अधिक सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यकृम के मुख्यअतिथी थे सांसद शंकर लालवानी,डॉ नरेंद्र धाकड,दिलीप सिसोदिया एवं ललित छल्लानी ।
स्वागत उद्बोधन राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र संचेती ने किया।वरिष्ठ समाजसेवी मुकुनचंदजी मेहता के अभिनंदन पत्र का वाचन संजय नाहर ने किया और अतिथियों द्वारा उनका शाल , श्रीफल, माला से सम्मान कर मोमेंटो प्रदान किया गया ।प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ रवि डोसी के अभिनंदन पत्र का वाचन प्रकाश भटेवरा द्वारा किये जाने के पश्चात् डॉ डोसी द्वारा मरीज़ों के लिए कोविड एवं उसके पश्चात् की जा रही सेवाओं के लिए सम्मान किया गया।प्रसिद्ध शिक्षाविद अचल चौधरी के सम्मान पत्र का वाचन फेडरेशन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार जैन ने कर अतिथियों के साथ मिलकर अभिनंदन किया ।मानव सेवा में अग्रणी सुजानमल चोपड़ा एवं तपस्वीरत्न सरोजबेन भटेवरा के अभिनंदन पत्र का वाचन कार्याध्यक्ष अभय बाफना एवं चेयरमैन कमलेश कोठारी द्वारा कर सम्मानित किया गया।

श्रोताओं के मन को गुदगुदाने वाले हास्य कवि सम्मेलन में शशिकांत यादव,जानी बैरागी,दीपक पारेख,डॉ भुवन मोहिनी एवं संजय खत्री ने अपनी रचनाओं से सभी का मन मोह लिया।
कार्यकृम के मुख्य संयोजक थे पीयूष जैन एवं राजेन्द्र जैन । कार्यकृम का संचालन महासचिव सनोज जैन, जिनेश्वर जैन एवं नरेन्द्र भण्डारी ने किया।

1566 views