श्री गुरु नानक जयंती के अवसर पर श्री कमलनाथ जी ने खालसा कॉलेज मे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सजे दीवान के सामने माथा टेककर आशीर्वाद लिया।

सरोगेसी पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन किया।
श्री गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर आज पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी ने खालसा कॉलेज में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सजे दीवान साहब जी के सामने मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्री कमलनाथ जी ने संबोधित करते हुए सभी देशवासियों व सिख समाज को श्री गुरु नानक जयंती की बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।
कहां की श्री गुरु नानक देव जी एक महान संत थे,जिन्होंने समाज को सही दिशा दिखाने के लिये दुनिया का भ्रमण कर सही रास्ते पर चलने का उपदेश दिया।
इस अवसर पर डाॅ.मनप्रीत कौर राजपाल द्वारा किताब जो सरोगेसी के सारे पहलुओं को एक साथ प्रस्तुत करती हैं। उसके उपयोग,दुरुपयोग और संबधित कानून की ज़रूरत दिखाती हैं जो की इंटरनेशनल यूट्यूब पर भी प्रकाशित की गई है उस किताब का आज विमोचन श्री कमलनाथ जी के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्यरूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री विनय बाकलीवाल,पूर्व मंत्री दिलीप राजपाल,जीतू पटवारी,संजय शुक्ला,विशाल पटेल,सदाशिव यादव,सन्नी राजपाल,नरेंद्र सलूजा,सुरजीत सिंह चड्डा,मनजीत टुटेजा,गोलू अग्निहोत्री,गिरीश चितले,जगदीश जांबेकर,वीनू छाबड़ा,खुर्शीद मंसूरी,भूपेंद्र सलूजा आदि सहित बड़ी संख्या मे सिख समाजजन मौजूद थे।
इस अवसर पर श्री गुरु सिंह सभा के कार्यवाहक प्रधान श्री दानवीर सिंह छाबड़ा,सचिव जसबीर सिंह गांधी ने श्री कमलनाथ जी को सिरोपा एवं शील्ड देकर सम्मानित किया।
1103 views





