पर्व पर घर जाने के लिए ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी, बसों में भी उमड़ी भीड़

पर्व पर घर जाने के लिए ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी, बसों में भी उमड़ी भीड़*
कोरोना काल के बाद इस बार लोग त्योहार के जश्न में डूब गए हैं। भाई दूज के साथ छठ पूजा को लेकर ट्रेनों में कई दिन पहले ही सीट फुल हो गईं थीं। इसके चलते बुधवार को ट्रेनों में लोग सीट पाने को लेकर मारामारी करते दिखे। इसी तरह बसों में भी भारी भीड़ नजर आई। हालांकि रोडवेज की ओर से आसपास के जिलों के लिए फेरे बढ़ाते हुए अतिरिक्त बसें भी लगाई है। करीब दो साल तक कोरोना संक्रमण ने हर तीज-त्योहार को फीका कर दिया था। ऐसे में इस बार दीपावली को लेकर लोगों में अधिक उमंग है। त्योहार को लेकर शनिवार से ही लोगों का घर आगमन शुरू हो गया था। इसके लिए दीपावली पर ट्रेनों व बसों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। वहीं भाई दूज को लेकर बुधवार दोपहर से ही बसों में भीड़ देखने को मिली। रात होते-होते गांधीपार्क बस अड्डे पर बसों में सीट के लिए मारामारी होती रही।

1362 views