नोबल ग्रुप की डांडिया नाईट

नोबल ग्रुप की डांडिया नाईट


इंदौर ।जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप इंदोर नोबल की इस माह की सभा को शानदार जानदार डांडिया नाईट के रूप में पूर्ण उल्लास के साथ अपने सभी दंपति सदस्यो और बच्चो के जोरदार प्रस्तुति के साथ मनाया , आयोजन की शुरुआत पदम प्रमिला छजलानी की अध्यक्षता में माँ अंबे के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की गई , आयोजन में सबसे पहले करवा चौथ थीम पर संयोजकों द्वारा शानदार डांसकी प्रस्तुति दी गई , उसके बाद सभी सदस्यो के लिये मनोरंजक गेम्स रखे गए जिसमे विजेताओं को गिफ्ट्स भी संस्थापक अध्यक्ष श्री विजय जी मेहता , मार्गदर्शक शिखरजी बाफना , नरेंद्र जी भटेवरा , नीलेश जी पोखरना द्वारा दिये गए , इसके बाद डांडिया की धूम मची जिसमे ग्रुप के सभी दंपति सदस्यो और बच्चो ने सहभागिता दिखाई , गरबा राउंड में अतिथि कोरियोग्राफर विनीश जी अग्रवाल और प्रियल जी जैन द्वारा बेस्ट कपल और बेस्ट महिला पुरुष सदस्यो को पुरस्कार वितरित किये गए , इस मीटिंग के लिए सभी सदस्य पारंपरिक वेशभूष में तैयार होकर आए , और करीब 150 सदस्यों ने पूरे उल्लास के साथ इस कार्यक्रम का आनंद लिया । कार्यक्रम का सफल संचालन उपाध्यक्ष राकेश सपना बांठिया ने किया , आभार सचिव पुंडरीक जी पालरेचा और विकास अमिता कोठारी ने माना ।

2443 views