अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि परिसर में बनेगा यात्री सुविधा केंद्र, नवंबर से शुरू होगा निर्माण कार्य*
इस समय रामजन्मभूमि परिसर में मंदिर का गर्भगृह निर्मित हो रहा है। नवंबर माह में इसी परिसर में श्रद्धालुओं के लिए यात्री सुविधा केंद्र का निर्माण प्रारंभ करने की योजना है। इसके अलावा शौचालय व पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ अग्निशमन केंद्र का निर्माण भी प्रस्तावित है। सभी भवनों का निर्माण एक साथ शुरू होगा। गर्भगृह का निर्माण दिसंबर 2022 में पूरा हो जाएगा। इसके बाद रामभक्त रामलला का दर्शन पूजन कर सकेंगे।ट्रस्ट के एक सदस्य ने बताया कि इसी माह में होने वाली मंदिर निर्माण समिति की बैठक में यात्री सुविधा केंद्र की संरचना (ले आउट) पर चर्चा होगी,श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय के अनुसार गर्भगृह में स्तंभाें की स्थापना प्रारंभ हो गयी है। पहला स्तंभ जोड़ा जा चुका है। प्रत्येक स्तंभ में गढ़े गए सात हिस्सों काे आपस में जोड़ा जा रहा है। स्तंभों में देवी देवताओं की आकृतियां भी उकेरी जाएंगी।






