छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके और संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने चैतन्य धाम आश्रम में बच्चों से की भेंट

*छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके और संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने चैतन्य धाम आश्रम में बच्चों से की भेंट*
इंदौर 12 अक्टूबर 2022
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके इंदौर प्रवास के दौरान आज नन्दबाग स्थित चैतन्य धाम आश्रम पहुंची। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर के साथ चैतन्य धाम आश्रम में रहने वाले अनाथ बच्चों से भेंट की। उन्होंने बच्चों से उनके स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य जानकारी ली।
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने कहा कि चैतन्य धाम आश्रम की व्यवस्था एवं आश्रम द्वारा बच्चों की जा रही सेवा सराहनीय है। आश्रम की व्यवस्थाएं देखकर उनका मन प्रशंसा से भर गया है।

2028 views