मंदी के माहौल में IMF ने भारत को दिया झटका, GDP ग्रोथ अनुमान पर चलाई कैंची

मंदी के माहौल में IMF ने भारत को दिया झटका, GDP ग्रोथ अनुमान पर चलाई कैंची*
वैश्विक स्तर पर तमाम अर्थशास्त्री कह रहे हैं कि दुनिया मंदी की चपेट में जा रही है। इस माहौल के बीच देश की इकोनॉमी से जुड़ी एक बुरी खबर आई है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने देश की जीडीपी ग्रोथ अनुमान पर कैंची चलाते हुए 7 फीसदी से नीचे रख दिया है। IMF ने भारत के आर्थिक विकास के अनुमान को 6.8% किया है, जबकि जुलाई में अनुमान 7.4% का था। इस लिहाज से 0.6 फीसदी की कटौती की गई है। 2023 के लिए क्या है अनुमान: वहीं, विकास पूर्वानुमान में गिरावट के बावजूद भारत 2022 और 2023 में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना रहेगा। आईएमएफ के मुताबिक 2023 में भारत का जीडीपी ग्रोथ अनुमान 6.1% रहेगा।

1290 views