राज्यपाल व मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवास‍ियों को दीं विजयादशमी की शुभकामनाएं

राज्यपाल व मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवास‍ियों को दीं विजयादशमी की शुभकामनाएं*
महानवमी व विजयादशमी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इस पावन अवसर पर कहा कि संसार की समस्त व्यवस्थाओं को आदिशक्ति मां भगवती संचालित करती हैं और इनके अनंत रूप हैं।आदिशक्ति प्रधान नौ रूपों में नवदुर्गा बनकर संपूर्ण पृथ्वीलोक पर अपनी करुणा की वर्षा करती हैं। यह पर्व केवल उपवास का नहीं बल्कि नारी शक्ति और उनके प्रति सम्मान का भी प्रतीक है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी महानवमी व विजयादशमी की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पर्व समृद्धशाली भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने अंदर की बुराई का नाश कर अच्छाई के पथ पर बढ़ने की प्रेरणा देता है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई व असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है। योगी ने कहा कि नैतिक, मानवीय व सामाजिक मूल्यों के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हमें सद्मार्ग पर चलने एवं आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन कर पर्व मनाएं।मुख्‍यमंत्री योगी ने महानवमी पर्व की भी बधाई दी। सीएम ने कहा क‍ि,’समस्त प्रदेश वासियों एवं श्रद्धालुओं को पावन पर्व ‘महानवमी’ की हार्दिक शुभकामनाएं। अष्ट सिद्धि, नौ निधियों की प्रदाता, करुणामयी, शुभ फलदायिनी माता सिद्धिदात्री की अनुकंपा समस्त प्राणि जगत पर बनी रहे, माँ सभी के मनोरथ पूर्ण करें।

1164 views