*इंदौर में लहराया स्वच्छता का परचम, ग्रामीण कैटेगरी में मिला तीसरा पुरस्कार*
इंदौर की स्वच्छता यात्रा लगातार जारी है। एक लाख से ऊपर की आबादी में इंदौर लगातार 6 साल से नंबर वन है वही ग्रामीण कैटेगरी में भी अब इंदौर देश के पश्चिमी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशो में तीसरे स्थान पर आ गया है।
दिल्ली में आयोजित स्वच्छता पुरस्कार में सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर की ओर से अवार्ड ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ भी मौजूद थी।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि शहर के बाद ग्रामीण क्षेत्र में भी स्वच्छता को लेकर लोगों का आग्रह बढ़ रहा है और इंदौर के ग्रामीण क्षेत्र को भी स्वच्छता में प्रथम स्थान पर लाने के प्रयास करेंगे।
यह पुरस्कार केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत तथा केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री द्वय श्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा श्री बिश्वेश्वर टुडु ने प्रदान किया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह भी मौजूद थे।
1245 views





