_मंत्री, महापौर, विधायक द्वारा पूर्व मंत्री श्री सिंधिया की पुण्यतिथि पर किया माल्यार्पण

_मंत्री, महापौर, विधायक द्वारा पूर्व मंत्री श्री सिंधिया की पुण्यतिथि पर किया माल्यार्पण

इंदौर। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि के अवसर पर बंगाली चौराहे पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्री महेंद्र हार्डिया, श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, सभापति श्री मुन्ना लाल यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे, महापौर परिषद सदस्य श्री राजेश उदावत पार्षद गण एवं अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इसके साथ ही मंत्री, महापौर, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया की पुण्यतिथि के अवसर पर पौधारोपण भी किया गया।

1284 views