मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले-प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को सम्मान देने में आगे, सभी करें अच्छा प्रदर्शन*
गुजरात में होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने जा रहे उत्तर प्रदेश की विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने सरकार आवास पर भेंट की। राष्ट्रीय खेलों में इस बार उत्तर प्रदेश 28 खेलो में प्रतिभाग करेगा। जिसके लिए 467 खिलाड़ियों का दल मंगलवार को लखनऊ से रवाना हो गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान उनका परिचय प्राप्त किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि 36वें राष्ट्रीय खेल गुजरात में प्रारम्भ होने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियोंकी अब तक की सबसे बड़ी टीम वहां के लिए रवाना होने वाली है। मैं इस अवसर पर आप सभी का हृदय से अभिनंदन करते हुए बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।






