निफ्टी 17,800 के ऊपर, सेंसेक्स 700 से अधिक उछला; सभी सेक्टर्स हरे रंग में*

निफ्टी 17,800 के ऊपर, सेंसेक्स 700 से अधिक उछला; सभी सेक्टर्स हरे रंग में*
मंगलवार का दिन शेयर बाजार के लिए मंगलकारी साबित हो रहा है। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जमकर कारोबार हो रहा है। शुरुआती कारोबार में सूचकांकों में तेज उछाल देखा गया। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 549.31 अंक या 0.93% बढ़कर 59690.54 पर और निफ्टी 164.20 अंक या 0.93% ऊपर 17786.50 पर पहुंच गया। खबर लिखे जाने तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 735 अंक चढ़कर 59,877 पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 216 अंक ऊपर चढ़कर 17838 पर कारोबार कर रहा थ।मंगलवार को बैंकिंग सेक्टर में लगातार खरीदारी और वैश्विक बाजारों में रिकवरी से सेंसेक्स में तेजी आई। शुरुआती कारोबार में लगभग 1722 शेयरों में तेजी आई है, 360 शेयरों में गिरावट आई है और 90 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। एशिया में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजार उच्च स्तर पर कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए।

1047 views