भरत मोदी बने गोम्मटगिरी अतिशय क्षेत्र के अध्यक्ष
भरत मोदी अतिशय क्षेत्र गोम्मटगिरी के सर्वसम्मति निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।
उनके चुने जाने पर समाज में हर्ष का माहौल है।
कुबेर सम दानवीर भरत मोदी को १०५ आर्यिका माता पूर्णमति माताजी ने आशीर्वाद दिया और कहाँ तीर्थ रक्षा के लिए समाज के बच्चे बच्चे को मोदी जी का साथ देना चाहिए, समाज रहेगा तो हम रहेंगे।
दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष नरेन्द्र वेद गोम्मटगिरी के ट्रस्टियों का आभार मानते हुए कहा भरत मोदी समाज के भामाशाह है , जब भी कहीं समाज के लोगों को ज़रूरत पड़ी, मंदिर निर्माण में , संत सदन , प्रवचन हाल में मोदी जी ने कभी ना नहीं कहा, ट्रस्टीयों ने सही समय पर सही व्यक्ति के हाथ गोम्मटगिरी की कमान देकर गोम्मटगिरी के विकास के रास्ते खोल दिए हैं।
अध्यक्ष भरत मोदी ने कहा तीर्थ की रक्षा मैरी पहली प्राथमिकता है , जिसके लिए मैं कटिबद्ध हूँ।
इस अवसर पर समाज अध्यक्ष नरेन्द्र वेद व नकुल पाटोदी ने मोदी जी सम्मान किया।






