माय कैंपस स्टार में दिखा अरबिंदो के विद्यार्थियों का जलवा

इंदौर।।
माय कैंपस स्टार में दिखा अरबिंदो के विद्यार्थियों का जलवा
94.3 माय एफएम द्वारा आयोजित किए जा रहे माय कैंपस स्टार टैलेंट हंट में श्री अरबिंदो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स (फार्मेसी, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, एरिना एनीमेशन) के विद्यार्थियों ने अपने टैलेंट का प्रदर्शन किया। आरजे नवनीत ने इस इवेंट का संचालन किया। विद्यार्थियों ने डांस, सिंगिंग, पोयट्री, एवम अपने अन्य हुनर का प्रदर्शन किया। जीतने वाले प्रतिभागियों को माय एफएम द्वारा पुरस्कृत किया गया। विजेता प्रतिभागियों में रितिका सिंह, पूर्वी चतुर्वेदी, भूपेंद्र धाकड़, कशिश हूंदलानी, एवम अन्य प्रतिभागी शामिल थे। साथ ही मोक्ष टीवीएस द्वारा पॉल्यूशन रहित दो पहिया इलेक्ट्रिक गाड़ियों का टेस्ट ड्राइव भी दिया गया।
खोजी खबर न्यूज

3464 views