वाहनों में आगे बैठने वाले नहीं लगाते सीट बेल्ट, पीछली सीट पर नियम का पालन करवाना होगी चुनौती

वाहनों में आगे बैठने वाले नहीं लगाते सीट बेल्ट, पीछली सीट पर नियम का पालन करवाना होगी चुनौती*
बीते दिनों टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की कार हादसे में मौत के बाद सड़क पर सुरक्षित यात्रा के लिए सीट बेल्ट को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जल्द ही पूरे देश में जल्द ही कार की पिछली सीट पर भी बेल्ट लगाना अनिवार्य करने जा रहे हैं। राज्य सरकारों को इस संबंध में आदेश मिलने के साथ ही इस नियम को भी लागू कर दिया जाएगा। इससे पहले ही लोगों को इस दिशा में जागरूक करने की जरूरत है।

1125 views