नाक से दी जाने वाली देश की पहली वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंंजूरी,भारत बायोटेक ने किया है विकसित

नाक से दी जाने वाली देश की पहली वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंंजूरी,भारत बायोटेक ने किया है विकसित*
भारत बायोटेक की इंट्रानेजल कोरोना वैक्सीन को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया ने मंगलवार को आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति दे दी। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया ने मंगलवार को भारत बायोटेक की इंट्रानेजल कोरोना वैक्सीन को 18 साल से अधिक उम्र वालों के लिए आपातकालीन इस्तेमाल की इजाजत दे दी। बता दें कि BBV154 भारत की पहली नेजल वैक्सीन है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा ‘कोविड-19 के खिलाफ भारत के जंग को मिली मजबूती! भारत बायोटेक की ChAd36-SARS-CoV-S कोविड-19 (Chimpanzee Adenovirus Vectored) नेजल वैक्सीन को 18 साल से अधिक आयुवर्ग के लोगों के लिए आपातकालीन प्रतिबंधित इस्तेमाल की अनुमति दी गई है।

1237 views