इंफ्रा क्षेत्र में यूपी जल्द बनेगा नम्बर वन:राजनाथ सिंह

इंफ्रा क्षेत्र में यूपी जल्द बनेगा नम्बर वन:राजनाथ सिंह*
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में 185 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान रक्षामंत्री ने कहा कि इंफ्रा क्षेत्र में सबसे ज्यादा काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार कर रही है। आने वाले समय में जल्द ही यूपी इस क्षेत्र में नंबर वन होगा।बोले, अत्यधिक व्यस्तता रहने के बावजूद कोशिश करता हूँ कि जनता के बीच आता रहूं। क्योंकि जनता अपने जनप्रतिनिधि से यह अपेक्षा करती है। वह बोले, जब भी लोकार्पण करता हूँ, अटल जी की याद आती है। लखनऊ के विकास के लिए जितना बन सका अटल जी ने किया। शहर को जाम से मुक्त करने के लिए उन्होंने सबसे बड़ा काम शहीद पथ बनवाकर किया। अटल जी के नक्शे कदम पर मैं भी चलने की कोशिश कर रहा हूं।राजनाथ सिंह ने 185 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण, बोले- इंफ्रा क्षेत्र में यूपी जल्द बनेगा नम्बर वन रक्षा मंत्री और सांसद राजनाथ सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में 185 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान रक्षामंत्री ने कहा कि इंफ्रा क्षेत्र में सबसे ज्यादा काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार कर रही है। आने वाले समय में जल्द ही यूपी इस क्षेत्र में नंबर वन होगा।बोले, अत्यधिक व्यस्तता रहने के बावजूद कोशिश करता हूँ कि जनता के बीच आता रहूं। क्योंकि जनता अपने जनप्रतिनिधि से यह अपेक्षा करती है। वह बोले, जब भी लोकार्पण करता हूँ, अटल जी की याद आती है। लखनऊ के विकास के लिए जितना बन सका अटल जी ने किया। शहर को जाम से मुक्त करने के लिए उन्होंने सबसे बड़ा काम शहीद पथ बनवाकर किया। अटल जी के नक्शे कदम पर मैं भी चलने की कोशिश कर रहा हूं।

1503 views