कार्यवाही:सिंगल यूज प्लास्टिक मिली तो देना होगा भारी जुर्माना, योगी सरकार ने जिलाधिकारियों को दिए छापेमारी के निर्देश

कार्यवाही:सिंगल यूज प्लास्टिक मिली तो देना होगा भारी जुर्माना, योगी सरकार ने जिलाधिकारियों को दिए छापेमारी के निर्देश*
प्रदेश सरकार सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जिलों में और सख्ती से अभियान चलाने जा रही है। प्रतिबंधित पालीथिन मिलने पर चालान कर जुर्माना वसूला जाएगा। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर छापेमारी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व नगरीय निकायों को भी पालीथिन का प्रयोग पूरी सख्ती के साथ रोकने व जुर्माना वसूलने के लिए कहा गया है

1438 views