*पूज्य गुरुदेव पं. डॉ. भरत ओझा “भानु” का भव्य सम्मान किया गया
*
इंदौर 23 अगस्त | मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व मंत्री तथा विख्यात समाजसेवी श्री दिलीप राजपालजी के सानिध्य में “विश्व कल्याण अनुष्ठान केन्द्र” नामक दिव्य आश्रम के प्रणेता पूज्य गुरुदेव पं. डॉ. भरत कुमार ओझा “भानु” का गरिमापूर्ण आयोजन में आत्मीय सम्मान किया गया |
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत भर में अपनी रचनाओं से धूम मचाने वाले मूर्धन्य कवि श्री सत्येन वर्मा “सत्येन” ने की | आयोजन के मुख्य अतिथी प्रख्यात सूफ़ी संत
श्री अरुणानंदजी महाराज तथा विशेष अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित पत्रकार श्री रमेश विश्वकर्मा थे |
इस अवसर पर मानव अधिकार संघ के प्रदेश प्रभारी श्री वकील अंसारी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री सुखदेवभाई, श्री भीमसिंह सोलंकी, अभिभाषकगण सर्वश्री सुरेश चौहान,रमेश चाबुकसवार,श्री मोहनलाल शर्मा तथा अनेक विशिष्ट आमंत्रितगणों ने आध्यात्मिक संत पं. डॉ. भरत कुमार ओझा “भानु” के प्रेरक व्यक्तित्व को नमन करते हुए सद्भावपुष्प व्यक्त किये | समारोह का प्रभावी संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं समाजसेवी श्री खुर्शीद मंसूरी ने किया तथा सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री विवेक मारकन ने आभार प्रकट किया |
1771 views





