राष्ट्रपति चुनाव: योगी ने कर दिया खेला, द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में आए राजा भैया; राजभर और शिवपाल भी देंगे साथ*

राष्ट्रपति चुनाव: योगी ने कर दिया खेला, द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में आए राजा भैया; राजभर और शिवपाल भी देंगे साथ*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की गोलबंदी में बड़ी सेंध लगा दी है। सीएम योगी की पहल पर दलीय सीमाएं टूट गईं और विपक्ष भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में आ गया। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) समेत समाजवादी गठबंधन में शामिल सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और जनसत्ता दल ने भी राजग प्रत्याशी का समर्थन किया हैराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को सत्ता पक्ष के अलावा विपक्ष का भी समर्थन मिलने लगा है। न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ओम प्रकाश राजभर, जनसत्ता दल के नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ ‘राजा भैया’, बहुजना समाज पार्टी (BSP) नेता उमा शंकर सिंह और सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव समेत विपक्षी पार्टी के कई नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया है।

1356 views