जैन प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन रोमांचक क्वार्टर फाइनल मैच सम्पन्न*

*जैन प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन रोमांचक क्वार्टर फाइनल मैच सम्पन्न*

रतलाम20मई।(खोजी खबर न्यूज़

)6 दिवसीय रात्री कालीन ,16 टीम्स के नाकआउट टूर्नामेंट जैन प्रीमियर लीग मे चौथे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए।

आयोजक अमित कोठारी एवम अक्षय संघवी ने जानकारी देते हुए बताया कि टूर्नामेंट के चोथे दिन श्री विप्लव जी जैन युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ,गौरव जी मूणत जिला उपाध्यक्ष,जलज जी सांखला जिला उपाध्यक्ष यादवेंद्र जी लुनेरा जिला उपाध्यक्ष,सिद्धार्थ जी कटारिया जिला उपाध्यक्ष,शुभम जी चौहान जिला मंत्री,सत्यजीत जी राजावत जिला कार्यालय मंत्री, उपेंद्र जी कोठारी,राजेन्द्र जी लुनावत, धर्मेंद्र जी रांका एवम पंकज जी राठौड़ ने पोलो ग्राउंड पधारकर अपना आतिथ्य प्रदान किया।

क्वार्टर फाइनल के लिए तीन मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला मैत्री सुपरस्टार एवम पार्श्वनाथ 11 के बीच खेला गया। पार्श्वनाथ 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 42 रनो का स्कोर बनाया जिसे मैत्री सुपरस्टार ने आसानी से बनाते हुए सेमीफाइनल में अपना स्थान बनाया। मैन ऑफ द मैच भाविक जैन रहे।

दूसरा मुकाबला रॉयल 11 एवम जैन टाइटंस के बीच खेला गया। जैन टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 56 रन बनाए जिसे रॉयल 11 ने पिछा करते हुए हासिल किया। जैन टाइटंस की युवा टीम ने भी अच्छा खेल का प्रदर्शन किया। मैन ऑफ द मैच प्रियांश जैन रहे।

सत्र का आखरी क्वार्टर फाइनल मुकाबला रतलाम सुपर किंग्स और थंडर 11 के बीच खेला गया। थंडर 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 60 रनो का लक्ष्य रतलाम सुपर किंग्स को दिया जिसे रतलाम सुपर किंग्स ने हासिल करते हुए सेमीफाइनल में प्रबेश किया। मैन ऑफ द मैच दीपक कटारिया रहे।

ज्ञात हो कि कॉटेज 11 पहले ही सेमीफाइनल मैं जगह बना चुकी है। इन मुकाबलों के बाद कॉटेज 11,मैत्री सुपरस्टार , रॉयल 11 और रतलाम सुपर किंग्स ने सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए जगह बनाई।

जैन प्रीमियर लीग की आयोजन कमेटी के नमन नवलखा, राहुल रांका, रवि सोनी,संदीप बोथरा, मयंक कोठारी, वैभव मेहता, मनोज अग्रवाल, नीलेश कोठारी,शुभम मूणत, राहुल सकलेचा,दीपक सेलोत,गौरव कास्टिया,राहुल नवलाख,अर्पित चंडालिया, ऋषभ मूणत,प्रयास नागोरी,हितेश बरमेचा,शिवम मूणत एवम हेमेंद्र श्री माल आदि उपस्थित रहे।

1309 views