रामदेव की Ruchi Soya का बदला नाम,बढ़ा कंपनी का शेयर भाव

रामदेव की Ruchi Soya का बदला नाम,बढ़ा कंपनी का शेयर भाव*
योगगुरु रामदेव की कंपनी रुचि सोया इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपना नाम “पतंजलि फूड्स लिमिटेड” में बदलने का फैसला किया है। इसके साथ ही कंपनी, पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के फूड रिटेल बिजनेस को अपने हाथ में लेगी। हालांकि, नाम में परिवर्तन कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय और अन्य नियामक प्राधिकरणों के अनुमोदन के अधीन है। बहरहाल, इस खबर के बीच रुचि सोया के शेयर की जबरदस्त खरीदारी हुई और स्टॉक भाव करीब 10 फीसदी तक चढ़ गया। बुधवार को कारोबार के अंत में रुचि सोया का शेयर भाव 1188 रुपये के भाव तक गया। एक दिन पहले के मुकाबले यह 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी है। बीते साल जून माह में शेयर 1,377 रुपये तक गया था, जो 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर है। मार्केट कैपिटल की बात करें तो करीब 43 हजार करोड़ रुपये है।

3102 views