*जैन प्रीमियर लीग का आगाज।*
रतलाम 17 मई।(खोजी खबर न्यूज़
)जेपीएल आयोजन प्रमुख अमित कोठारी एवम अक्षय संघवी ने जानकारी देते हुए बताया कि जैन प्रीमियर लीग का आगाज प्रभारी मंत्री रतलाम श्री ओ पी एस भदौरिया, रतलाम विधायक श्री चेतन्य कश्यप , रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय एवम श्री निर्मल कटारिया , जिला कोषध्यक्ष श्री जयवंत कोठारी,श्री अशोक जैन लाला, निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झरिया के आततिथ्य मैं सम्पन्न हुआ।
16 टीम्स के इस नाकआउट टूर्नामेंट मैं प्रथम मैच समाचार लिखे जाने तक मैत्री सुपर स्टार एवम गोल्डन स्प्रिंग्स के बीच मैत्री ने पहली बैटिंग करते हुए 8 ओवर में 93 रन बनाए, द्वितीय मैच मैत्री 11 एवम संस्कार 11 एवम तृतीय मैच रतलाम सुपर किंग्स एवम भगतपुरी बाहुबली का हुआ।
सभी अतिथियों का स्वागत आयोजन प्रमुख अमित कोठारी एवम अक्षय संघवी एवम आयोजन समिति के द्वारा किया गया।
जैसा कि विदित है कि यह टूर्नामेंट 6 दिवसीय का होकर 22 मई तक चलेगा।
1677 views





