*दूधिया रोशनी में आयोजित भव्य रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट जैन प्रीमियर लीग का 17 मई से शुभांरभ।*
रतलाम 16 मई ।(खोजी खबर न्यूज़ ) खेलकुद मे जैन खिलाड़ियों एवम उभरती प्रतिभाओ को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू हो रहे जैन प्रीमियर लीग का आगाज 17 मई से स्थानीय पोलो ग्राउंड पर होने जा रहा है।
जैन प्रीमियर लीग-प्रथम के आयोजक अमित कोठारी एवम अक्षय संघवी ने जानकारी देते हुए बताया कि जैन प्रीमियर लीग जैन युवा पीढ़ी को एक खेल मंच प्रदान करने एवम आपसी सदभाव बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है साथ ही यह मंच समाज की खेल प्रतिभाओ को प्रोत्साहन प्रदान करने का भी काम करेगा।
यह क्रिकेट टूर्नामेन्ट रात्रिकालीन होकर 17 मई से 22 मई तक खेला जाएगा। इसमें रतलाम की 16 टीम्स भाग लेने जा रही है। एवम दर्शक दीर्घा में कैच करने वाले को भी पुरस्कार दिया जाएगा।
इस खेल आयोजन मे मैत्री लीजेंड्स, मैत्री सुपरस्टार,पार्श्वनाथ 11, कॉटेज11, रॉयल 11, संस्कार 11, रतलाम टाइटंस, रतलाम सुपर किंग्स,गोल्डन स्प्रिंग्स, भगतपुरी बाहुबली, थंडर जैन 11,दिगम्बर सोशल ग्रुप 11, नेमि 11, गिरनार 11,आदर्श 11 एवम दादा के दीवाने टीम्स हिस्सा लेने जा रही है।
इस आयोजन का पहला मैच 17 मई शाम 6.30 से मैत्री सुपरस्टार vs गोल्डन स्प्रिंग के बीच।दूसरा मैच संस्कार 11 vs मित्र 11 तीसरा मैच रतलाम सुपर किंग vs भगतपुरी बाहुबली के बीच खेला जाएगा।
जैन प्रीमियर लीग की आयोजन समिति नमन नवलखा, राहुल रांका, रवि सोनी,संदीप बोथरा, वैभव मेहता, नीलेश कोठारी,दीपक सेलोत,गौरव कास्टिया,राहुल नवलाख,अर्पित चंडालिया, ऋषभ मूणत,प्रयास नागोरी,हितेश बरमेचा,शिवम मूणत एवम हेमेंद्र श्री माल द्वारा आयोजन की तैयारी अंतिम चरण मे है।
1722 views





