कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा, 2024 के लिए खास प्लान और सोनिया गांधी ने दिया यह विशेष नारा*

कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा, 2024 के लिए खास प्लान और सोनिया गांधी ने दिया यह विशेष नारा*
उदयपुर में कांग्रेस पार्टी के चिंतन शिविर में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि उदयपुर नव संकल्प शिविर में जो भी मंथन हुआ है उसको लागू किया जाएगा। हम नई ऊर्जा और नई सोच के साथ लोगों के बीच जाएंगे। नव संकल्प में जो भी हमने तय किया है, हम लॉच कर रहे हैं। सोनिया गांधी ने बताया कि गांधी जयंती के दिन पार्टी कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेगी। सोनिया गांधी ने बताया कि इसमें इसमें तमाम युवा और बुजुर्ग भी हिस्सा लेंगे। सोनिया गांधी के मुताबिक, बिना किसी ब्रेक के यह यात्रा जारी रहेगी। इस यात्रा का मकसद सांप्रदायिक सौहार्द्र व हमारे संविधान की वैल्यू को बचाना है। सोनिया गांधी ने बताया कि दूसरे चरण में जनजागरण अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दे को उठाया जाएगा। पार्टी अध्यक्ष ने साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनावों को फोकस करते हुए इन मुद्दों पर अभियान चलाए जाएंगे। सीडब्ल्यूसी की नियमित बैठकें आयोजित कर राजनीतिक मुद्दों को समझा जाएगा और पार्टी को आगे बढ़ाया जाएगा। इस चिंतन शिविर के अंतिम दिन सोनिया गांधी ने एक विशेष नारा भी दिया…’हम वापस आएंगे। हम वापस आएंगे।’…इसके बाद सोनिया गांधी ने कहा कि यह हमारा नव संकल्प है।