सौतेले व्यवहार के विरोध में शिक्षकों ने खटखटाया शिक्षामंत्री का दरवाजा*
जिले ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश भर में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। यूपी सरकार के उच्च शिक्षा विभाग की निष्क्रियता का ये परिणाम है कि डिग्री कालेजों में पढ़ाने वाले शिक्षक मौजूदा दौर में खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। न तो उनको सम्मान मिल रहा है और न ही उनको सेवाकाल के दौरान मिलने वाला किसी प्रकार का लाभी ही प्राप्त हो पा रहा है। उच्च शिक्षा क्षेत्र में शिक्षकों के साथ हो रहे सौतले व्यवहार को खत्म कर सरकार को शिक्षक हितैेषी होने का दंभ भरना चाहिए। ये बातें आगरा यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन यानी औटा के पूर्व अध्यक्ष और शिक्षाविद डा. रक्षपाल सिंह ने कहीं हैं। उन्होंने उच्च शिक्षामंत्री का दरवाजा खटखटाते हुए उनको पत्र भी लिखा है।






