उत्तर प्रदेश में मिले कोरोना के 305 नए मरीज, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूरी*
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 305 नए मरीज मिले हैं जबकि 771 मरीज कोरोना मुक्त भी हुए हैं। इसके साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 1,567 हो गई है। इस दौरान गौतमबुद्ध नगर में 124, गाजियाबाद में 41, लखनऊ में 23, आगरा में 20 नए केस शामिल हैं। इसी अवधि 771 लोग स्वस्थ भी हुए। हमीरपुर और ललितपुर में भी दहाई अंक में नए केस की पुष्टि हुई है। इनके कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और ट्रैवल हिस्ट्री का आकलन भी किया जाए। जिन जिलों में केस अधिक मिल रहे हैं वहां सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाया जाना अनिवार्य कर दिया है। इसका प्रभावी अनुपालन कराया जाए। मुख्यमंत्री योगी ने टीम नाइन की बैठक में अधिकारियों को इससे संबंधित दिशा-निर्देश दिए।






