उत्तर प्रदेश में बनेगा अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ के लिए जैसलमेर का सेट

उत्तर प्रदेश में बनेगा अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ के लिए जैसलमेर का सेट*
फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म बच्चन पांडे की शूटिंग शुरू हो गई हैl इस फिल्म में कृति सेनन, जैकलिन फर्नांडिस, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी और प्रतीक बब्बर की अहम भूमिका हैl इस फिल्म की शूटिंग जनवरी में जैसलमेर में शुरू हुईl फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें कुछ अड़चनों का भी सामना करना पड़ाl इसके चलते अब निर्माताओं ने तय किया है कि अब वह फिल्म की बची हुई शूटिंग उत्तर प्रदेश में करेंगेlहालिया रिपोर्ट के अनुसार टीम के लोगों ने यह तय किया है कि फिल्म की शूटिंग अब जैसलमेर के बदले उत्तर प्रदेश में होगीl जहां यह फिल्म बसी हुई हैl टीम का मानना है कि जयपुर सिटी से जुड़े विजुअल को फिल्म में ऐड कर दिया जाएगा और बाकी की बची फिल्म उत्तर प्रदेश में शूट की जाएगीl ‘बच्चन पांडे’ 26 जनवरी 2022 को रिलीज होने वाली हैl इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया हैl

1225 views