*कस्तूरबा नगर जिनालय मे ध्वजारोहण हुआ।*
रतलाम । कस्तूरबा नगर स्थित जैन मंदिर में ध्वजारोहण हर्षोउल्लास के साथ किया गया। नमिनाथ मंडल के पूर्व अध्यक्ष अमित कोठारी ने बताया कि ध्वजारोहण के लिए दो दिन पुर्व ही मंदिर का शुद्धिकरण किया गया। मंदिर की आकर्षक सजावट की गई एवम 7 तारीख को सुबह 8 बजे मंदिर जी मे सत्तरभेदी पूजन का महाआयोजन किया गया। 11 बजे पुण्याहम पुण्याहम के जयकारों के साथ बड़े ही धूमधाम से मंदिरजी मे ध्वज चढ़ाई गयी। ध्वजा का लाभ परेश भाई शाह परिवार हाल मुकाम मुम्बई वालो के द्वारा लिया गया। ध्वजारोहण के पश्चात लड्डू की प्रभावना वितरित की गईं। इस दौरान अशोक कोठारी, राजेन्द्र कोठारी, अभय मूणत, प्रमोद रांका, देवेंद्र पुंगलिया, कनकमल जैन, जितेंद्र सियार, कल्पना जैन, वीरेंद्र श्री माल , संतोष सिसोदिया, मनोज मेहता, भूपेंद्र पितलिया, चंद्र प्रकाश जैन, प्रवीण डूंगरवाल आदि उपस्थित रहे।
1499 views





