अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला, बोले- प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर और कानून व्यवस्था लचर

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला, बोले- प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर और कानून व्यवस्था लचर*
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को नगराम के भवानीखेडा गांव पहुँचे। उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष व लोकतंत्र सेनानी रहे रामस्वरुपसिहं यादव की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान सपा प्रमुख ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बिजली संकट पर कहा कि सरकार को चिंता बिजली बिल वसूली की है, बिजली मंत्री कहते हैं कि आंधी तूफान में बिजली कारखाने, ट्रांसमिशन खराब हो गये हैं। जिससे बिजली संकट पैदा हो गया है।सरकार पांच साल में एक भी बिजली का कारखाना नहीं लगा सकी। प्रदेश की जनता को बिजली नहीं मिल रही है, जबकि बिल वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के एक मंत्री खुद गाड़ी चलाकर अस्पतालों के निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं, दूसरे मंत्री कहते हैं कि कमा लो, मगर डकार मत लेना। अखिलेश यादव ने चंदौली की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि रविवार को पुलिस एक व्यक्ति को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची। जब वह शख्स नहीं मिला तो पुलिस ने उसकी एक बहन को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरी बहन की हालत खराब है। ऐसी पुलिस के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

1231 views