शुरुआती तेजी से फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 460 अंक टूटा, निफ्टी 17200 के नीचे बंद*

शुरुआती तेजी से फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 460 अंक टूटा, निफ्टी 17200 के नीचे बंद*
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, लेकिन इस तेजी को बरकरार नहीं रख सकता। कारोबार के अंत में बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 460 अंक या 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 57,061 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 142 अंक या 0.83 फीसदी फिसलकर 17,102 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले बीएसई का सेंसेक्स 218 अंक या 0.38 फीसदी की उछाल लेते हुए 57,739 अंक के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने 60 अंक या 0.35 फीसदी की तेजी के साथ 17,305 अंक के स्तर पर शुरुआत की थी। बाजार खुलने के साथ लगभग 1436 शेयरों में तेजी, 463 शेयरों में गिरावट आई थी, जबकि और 82 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

1036 views