*नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किये
*
उज्जैन। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने आज महाकालेश्वर मन्दिर पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किये एवं पूजन-अर्चन किया। पूजन पं.आशीष पुजारी, श्री प्रदीप गुरू एवं अन्य पुजारियों द्वारा सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर विधायक पारस जैन, बहादुरसिंह चौहान, विवेक जोशी, पूर्व विधायक सतीश मालवीय, बहादुरसिंह बोरमुंडला, इकबालसिंह गांधी, सचिन सक्सेना, दिनेश जाटवा एवं गणमान्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे…!
1597 views





