भारत में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार तो प्रधानमंत्री मोदी ने किया सतर्क,दिल्‍ली में 1367 नए मामले

भारत में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार तो प्रधानमंत्री मोदी ने किया सतर्क,दिल्‍ली में 1367 नए मामले*
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते देश में पाबंदियों का दौर धीरे-धीरे लौटने लगा है। केरल सरकार ने बुधवार से राज्य में सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इसका उल्लंघन करने पर जुर्माना भी लगेगा। इस बीच पीएम मोदी ने मुख्‍यमंत्रियों के साथ एक बैठक की और प्रभावी स्‍तर पर ‘टेस्‍टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट’ के कार्यान्वयन पर जोर दिया,प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्‍यमंत्रियों के साथ बैठक में कहा कि बीते दो हफ्तों में कुछ राज्यों में जिस प्रकार से कोरोना के मामले बढ़े हैं उससे साफ है कि महामारी की चुनौती अभी पूरी तरह खत्‍म नहीं हुई है। ऐसे में सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। जैसा की यूरोप में देखा जा रहा है ओमीक्रोन और उसके सब वैरिएंट्स गम्भीर चुनौती पैदा कर सकते हैं। पीएम मोदी ने जांच के साथ ही उपचार के अमल पर जोर दिया।देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 2,927 मामले मिले हैं और 32 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 26 मौतें अकेले केरल से हैं और महाराष्ट्र में चार और दिल्ली व मिजोरम में एक-एक मौतें हुई हैं।

1087 views