अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज, बोले- असंवैधानिक तरीके से संपत्तियां ध्वस्त करने में लगी है भाजपा*

अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज, बोले- असंवैधानिक तरीके से संपत्तियां ध्वस्त करने में लगी है भाजपा*
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संपत्तियों को जब्त किए जाने की कार्रवाई को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। कहा है कि भाजपा सरकार सत्ता की ताकत का प्रयोग जनता की सेवा करने के बजाए असंवैधानिक तरीके से संपत्तियों को ध्वस्त करने में लगा रही है।दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश में भी गैरकानूनी कार्यवाही पर रोक लगनी चाहिए। कहा कि भाजपा सरकार अत्याचार की पराकाष्ठा पार कर रही है। बिना नोटिस घर उजाड़े जा रहे हैं। लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। भाजपा सरकार ने शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं को तिलांजलि दे दी है।प्रदेश की जनता भीषण गर्मी में बिजली कटौती से बेहाल है। भाजपा राज में समाज में सौहार्द के बजाए वैमनस्य बढ़ा है। हर तरफ अराजकता और अव्यवस्था का बोलबाला है। कहा कि बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। संवैधानिक संस्थाओं को ध्वस्त करने की कोशिश की जा रही है।

1234 views