शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स ने लगाया 617 अंकों का गोता, निफ्टी 16900 पर*
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार जोरदार गिरावट के साथ खुला और दिनभर लाल निशान पर कारोबार करता रहा। बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 617 अंक या 1.08 फीसदी टूटकर 56,580 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 218 अंक या 1.27 फीसदी की गिरावट लेते हुए 16,994 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 711 अंक या 1.24 फीसदी फिसलकर 56, 486 के स्तर पर खुला था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 226 अंक या 1.32 फीसदी की गिरावट के साथ 16,946 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था। बाजार खुलने के साथ लगभग 737 शेयरों में तेजी, 1553 शेयरों में गिरावट और 127 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था






