शेयर बाजार में जोरदार गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा फिसला, निफ्टी 17200 के नीचे

शेयर बाजार में जोरदार गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा फिसला, निफ्टी 17200 के नीचे*
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला और दिनभर के कारोबार के बाद अंत में गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 714 अंक या 1.23 फीसदी फिसलकर 57,197 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 221 अंक टूटकर व17,172 के स्तर पर बंद हुआ,इससे पहले बीते दिन की तेजी पर ब्रेक लगाते हुए शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स लाल निशान पर खुले थे। बीएसई के सेंसेक्स ने 546 अंक या 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ 57,366 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी, वहीं एनएसई का निफ्टी 166 अंक या 0.95 फीसदी टूटकर 17,227 के स्तर पर खुला था।

1240 views