युवा विधायक आकाश विजयवर्गीय का नया डांस हुआ वायरल

युवा विधायक आकाश विजयवर्गीय का नया डांस हुआ वायरल मेरे सैयां सुपरस्टार गाने पर पत्नी संग किया परिवारिक आयोजन में डांस.इससे पहले भी में हूं खलनायक सहित कई गानों पर झूम चुके है विधायक आकाश विजयवर्गीय*

इंदौर – शहर के युवा विधायक और लाखों युवाओं के फॉलोवर्स बन चुके आकाश विजयवर्गीय एक बार फिर चर्चाओं में है । इस बार वे एक पारिवारिक कार्यक्रम में पत्नी संग किए डांस के बाद चर्चाओं में आए ।
*मेरे सैयां सुपरस्टार* गाने पर डांस करते उनका वीडियो वायरल क्या हुआ हर कोई इसी वीडियो की चर्चा कर रहा है । वैसे हमेशा सुर्खियों में रहने वाले आकाश विजयवर्गीय इससे पहले भी कई बार डांस का जोहर दिखा चुके है और में हूं खलनायक सहित कई गानो पर उनका डांस देशभर में चर्चाओं में रहा था । कभी वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे के रूप में पहचाने जाने वाले आकाश की लोकप्रियता आज इतनी हो चुकी है उन्हें आज हर कोई जानने लगा है ओर बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा के ही कुछ लोगो को जरूर खतरा नजर आने लगा है ।

1874 views