कोरोना ने पकड़ी रफ्तार : सक्रिय केस 14 हजार के पार पहुंचे, 24 घंटे में 54 लोगों ने दम तोड़ा

कोरोना ने पकड़ी रफ्तार : सक्रिय केस 14 हजार के पार पहुंचे, 24 घंटे में 54 लोगों ने दम तोड़ा*
भारत में कोरोना एक बार फिर सिर उठाता नजर आ रहा है। बीते 24 घंटे में 2451 नए संक्रमित मिले हैं। सक्रिय केस भी बढ़कर 14 हजार से ज्यादा हो गए,केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 54 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा। इसके साथ ही कुल मृतक संख्या बढ़ 5,22,116 हो गई है। नए बीते कुछ दिनों से नए संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। नए केस मिलने के साथ ही सक्रिय केस बढ़कर 14,241 हो गए हैं,आज 2380 नए संक्रमित मिले थे और 56 कोरोना मरीजों की मौत हुई थी। इनमें 53 पुरानी मौत केरल राज्य से बताई गई थी। देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 4,30,52,425 हो गई। गुरुवार को सक्रिय मामले 13,433 थे। शुक्रवार को इनमें 808 की बढ़ोतरी हुई। 54 और मौतों के साथ कुल मृतक संख्या 5,22,116 हो गई है।

1272 views