उत्तर प्रदेश कोरोना को लेकर सभी अस्पतालों में अलर्ट, हर मेडिकल कॉलेज में 30 बेड का डेडीकेटेड कोविड वार्ड तैयार रखने के निर्देश*
कोरोना के बढ़ते केसों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश भर में अलर्ट जारी कर दिया है। सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को पूरी तैयारी रखने को कहा गया है। हर मेडिकल कॉलेज में एक डेडीकेटेड कोविड वार्ड इसके लिए नियत किया गया है जबकि अन्य सरकारी अस्पतालों में केस बढ़ने पर 10 फीसदी बेड आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में बुधवार को 170 कोरोना संक्रमित मिले। यूपी में एक्टिव केसों की संख्या 856 हो गई है।






