*पीएम एक्सीलेंस अवॉर्ड लेने वाले जिला कलेक्टर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये कहा*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम उत्कृष्टता अवार्ड के विजेताओं कलेक्टरों से कहा कि अपने जिले में उन सभी जिला कलेक्टरों को आमंत्रित करें जो पहले आपके जिले में कलेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं इस दौरान उस जिले से संबंधित परिवर्तनों और नवाचार पर बात की जाए, उनके अनुभव को जाना जाए कि आप के जिले को विकसित करने के लिए उन्होंने कौन से प्रयास किन परिस्थितियों में किए है। पीएम मोदी ने कहा कि उक्त विषय पर गहन चर्चा हो और इस दौरान उन सभी से यह भी जान आ जाए की वह आने वाले 25 सालों में आपके जिले को कहां देखना चाहते हैं, उनके सुझाव और आप के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट होने के नाते एक डॉक्यूमेंट तैयार किया जाए, जो उस जिले में 25 साल के लक्ष्यों को दर्शाएगा। यह विजन डॉक्यूमेंट की तरह काम करेगा। 2019, 2020 और 2022 के पीएम एक्सीलेंस अवार्ड लेने वाले जिला कलेक्टर को भी अपने जिले मैं आमंत्रित करें और इनके अनुभवों को साझा कर जिले के विकास का रोडमैप तैयार करें।
1186 views





