*मैंने कभी नहीं कहा यह मेरा आखरी चुनाव -कहा सुमित्रा ताई ने*
ईवीएम को हेक किये जाने के खुलासे पर लोक सभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने कहा कि यह तो एक नई परम्परा हो गई है कि चुनाव आते ही कोई ना कोई ईवीएम को लेकर सवाल उठाता ही है । उन्होंने कहा कि क्या मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी ईवीएम मशीन हैक हुई थी , मुझे ऐसा नहीं लगता । कुछ लोग जान बूझकर ऐसी कोशिश करते हैं कि मतदाताओं में ईवीएम को लेकर भ्रम पैदा हो।
उनके द्वारा पूर्व में लोकसभा चुनाव नही लडने की घोषणा के सवाल पर श्रीमती महाजन ने कहा कि उन्होंने कभी भी यह नहीं कहा कि यह मेरा आखरी चुनाव है। हम कौन होते हैं यह तय करने वाले।
उन्होंने यह भी कहा कि संगठन ही तय करेगा कि मुझे चुनाव लड़ना है या नहीं।
ताई के ख़िलाफ़ वरिष्ठ भाजपा नेता सत्य नारायण सत्तन के चुनाव लडने की घोषणा पर श्रीमती महाजन ने कहा कि प्रजातंत्र में सभी स्वतंत्र हैं।
प्रियंका गांधी की कांग्रेस में एंट्री को लेकर कहा की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को यह बात समझ में आ गई है कि इतने बड़े देश की राजनीति संभालना उनके अकेले की बस कि बात नहीं है। इसीलिए वे प्रियंका जी की मदद ले रहे हैं। वहीं ताई ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर कहा कि यह हमारे और मध्य प्रदेश के लिए गौरव कि बात है।
प्रियंका गांधी के राजनीति में आने से भारतीय जनता पार्टी पर पड़ने वाले असर के सवाल पर कहा कि भाजपा लडने वाली पार्टी है, कई बड़े बड़े लोगों से लड़ी हैं।
प्रदेश में सरकार बदलने से विकास कार्यों पर पड़ने वाले प्रभाव के सवाल पर कहा कि विकास के कार्यों में राजनीति नहीं होनी चाहिए। और अभी तक कोई असर दिखाई नहीं दिया है क्योंकि वर्तमान सरकार इतनी तो समझदारी रखती है।
2348 views





