प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर

प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर*

*एमवायएच में युवक की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों ओर सुरक्षा गार्ड को पीटासीएमओ की दौड़ा दौड़ा कर पुलिस के सामने धुलाई सीसीटीवी के कैद हुई सीएमओ की पिटाई*

*सीएमओ सहित कई डॉक्टरों ओर सुरक्षागार्ड को आई चोटेंगुस्साए डॉक्टरो ने की हड़ताल*

*चारो थाना क्षेत्रों का बल एमवाय अस्पताल में तैनातपांच लोगों को पुलिस ने अब तक पकड़ा*

इंदौर – प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवायएच में एक बार फिर डॉक्टर और परिजन आमने सामने हो गए जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने डाक्टरो की जमकर पिटाई कर दी । युवक की मौत से परिजन इतने आक्रोशित थे कि उन्होंने सीएमओ को तो पुलिस सामने ही जमकर पीटा । पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है । सूचना के बाद 4 थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा वही घटना के बाद आक्रोशित डॉक्टरों ने अस्पताल में हड़ताल शुरू कर दी है । वैसे तो एमवाय अस्पताल हमेशा विवादों में रहता है अब ताजा मामला गुरुवार देर रात का है जब मालवा मिल क्षेत्र के बेकरी गली में रहने वाले राजा नाम के युवक की मौत के बात परिजन आक्रोशित हो गए । राजा दो दिन पहले सीढ़ियों से गिरा था ओर गुरुवार रात उसकी मौत हो गई । जब डाक्टरो ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव रखने की बात कही तो इससे विवाद इतना बढ़ा की परिजनों ने डॉक्टरों और स्टाफ की पिटाई कर दी । बाद में मृतक के परिजनों मैं अपने अन्य साथियों को अस्पताल बुलवाया ओर अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की और डॉक्टर और स्टाफ की बुरी तरह से पिटाई कर दी । खास बात तो ये की परिजनों ने सीएमओ की पुलिस के सामने ही पिटाई कर दी । जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है । पूरी घटना में सीएमओ सहित 5 डॉक्टर दो सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर को चोटें आई है । सूचना मिलते स्थानीय पुलिस संयोगितागंज थाना सहित अन्य थानों का पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी एमवाय अस्पताल पहुँचे । लेकिन तब तक गुस्साए डाक्टरो ने काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी है । फिलहाल 5 लोगो को पुलिस ने हिरासत में लिया है । हालांकि ये पहली घटना नही है जब एमवाय अस्पताल में मारपीट हुई है इसे पहले भी कई बार ऐसी घटना सामने आ चुकी है लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी इसमे आज तक कोई सुधार नही हो पाया है । ओर अब डाक्टरो के हड़ताल पर जाने से आम मरीजों को को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा ।

1359 views