रतलाम/इंदौर।पहाड़ी राज्यों में भारी हिमपात के बाद तेज गति से चल रही बर्फीली हवाओं

रतलाम/इंदौर।पहाड़ी राज्यों में भारी हिमपात के बाद तेज गति से चल रही बर्फीली हवाओं से इंदौर/ रतलाम में भी जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पिछली 3 रातों से तापमान 7 से 8 डिग्री के मध्य चल रहा है। वहीं दिन का तापमान 23 डिग्री सेल्शियस के आसपास ठहर गया है। ठंड की कम्पकपाहट से सूर्य किरणों की चमक भी बेअसर हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार हवाओं के रुख बदलने और उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से यह स्थिति बनी है। शीत ऋतु के प्रथम दौर में ही ठंड के आक्रामक तेवरों ने सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। तेज सर्द हवाओं से बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पढ़ते देखकर जिला प्रशासन ने सुबह के स्कूली समय में बदलाव किए है। सर्द मौसम मेंइंदौर / रतलाम अंचल में सामान्यतः रात का तापक्रम 13 से 14 डिग्री सेल्शियस तक रहता है । विगत सप्ताहांत से यह यकायक घटकर 8.3 डिग्री सेल्शियस से कम होता हुआ 7.0 डिग्री तक नीचे आ गया। रात की ठंडक ने दोपहर की धूप को भी बेअसर कर दिया । मौसम विभाग के पूर्व विज्ञानी डॉ डीपी दुबे के अनुसार उत्तर भारतीय पर्वतीय क्षेत्रों की बर्फबारी से सम्पूर्ण मालवा परिक्षेत्र शीतलहर की चपेट में है। बर्फबारी के साथ तेज गति से चल रही उत्तरी हवाओं ने मौसम को और भी सर्द कर दिया है । हालाँकि मौसम विज्ञानी कुछ बदलाव का संकेत दे रहे है लेकिन यह बताया जा रहेगा की बदलाव भी अल्पकाल तक ही रहेगा। संकेतो के हिसाब से मालवा क्षेत्र को आगे भी शीतलहर से जूझना ही होगा।
रात के तापमान में कमी से फिलवक्त फसलों को तो नमी का लाभ मिलता नज़र आ रहा है लेकिन माना जा रहा है की फसलों पर जमने लगी ओस आगे जाकर कही किसानों की उम्मीदों पर पाला न मार दे। बारहमासी गुलाबी ठंडक के लिए जानी जाने वाली शबे- मालवा की शामें इस समय तो शाम के अंधेरे की आहट के साथ बाज़ारो को बेजार कर रही है । शाम होते – होते पसरता सन्नाटा देर – सुबह तक सूर्य किरणों के तेज होने का इंतजार कर रहा है।

2152 views