रमेश मेंदोला के नगर निकाय चुनाव समिति में शामिल होने के बाद टिकिट की उम्मीदें हुई खत्म…..उमेश शर्मा हुए सक्रिय…..

रमेश मेंदोला के नगर निकाय चुनाव समिति में शामिल होने के बाद टिकिट की उम्मीदें हुई खत्म…..उमेश शर्मा हुए सक्रिय…..

इंदौर – सुमित्रा महाजन को पदमभूषण सम्मान मिलने के बाद एक बार फिर उनके घर पर भीड़ देखी जा रहा है । पिछले डेढ़ साल से ये भीड़ उनके घर और आसपास से गायब थी जिसके लेकर कई बार ताई का दर्द भी झलक चुका है । इन सबके बीच सम्मान मिलने पर फिर एक बार मनीषपुरी स्थित ताई के बंगले पर भीड़ देखी जा रही है ।
आज सुबह भाजपा के मुखर नेता और वन मेन आर्मी के नाम से जाने जाने वाले उमेश शर्मा भी उन्हें बधाई देने पहुँचे थे । उमेश शर्मा से ताई के कहा कि बता उमेश तुझे क्या चाहिए ?….उमेश शर्मा ने भी मौके की नजाकत को भाप कर कहा दिया ताई महापौर बनने का आशीर्वाद दे दो….. बस फिर क्या था ताई भी बोली तथास्तु
उमेश शर्मा द्वारा ताई से महापौर बनने का आशीर्वाद लेना मतलब साफ है कि कल प्रदेश की नगर निकाय चुनाव समिति में रमेश मेंदोला के शामिल होने के बाद ये साफ है कि रमेश मेंदोला को अब टिकिट नही मिलेगा । इसी स्थिति को समझते हुए उमेश शर्मा सक्रिय हो गए है । हालांकि उमेश शर्मा को अब अपनी सक्रियता बनाए भी रखना चाहिए और अभी नही तो कभी नही की तर्ज पर काम करना चाहिए ।
इन सबके बीच दादा दयालु यानी रमेश मेंदोला की चिंता जरूर बढ़ गई है और उनके समर्थक कहते है कि टिकिट दादा को ही मिलेगा । करीब 10 साल पहले भी महापौर रहे कृष्ण मुरारी मोघे नगर निकाय चुनाव समिति में थे और खुद के नाम पर मोहर लगवा दी थी । अगर आपको याद हो तो तब शहर के नेता ओर राष्ट्रीय कवि ने कहा था कि एम्पायर ही बल्लेबाज बन गए …..फिलहाल अभी लंबा समय है । लेकिन आज ताई से आशीर्वाद लेकर उमेश शर्मा ने जरूर मौके पर चौका मारा है ।

1938 views