संत कँवरराम व्यापारी संघ और रहवासी संघ की मांग एक साल बाद नगर निगम ने की पूरी।

संत कँवरराम व्यापारी संघ और रहवासी संघ की मांग एक साल बाद नगर निगम ने की पूरी।

कई बार गूंगी अंधी बहरी इंदौर नगर निगम को हम संत कँवरराम व्यापारी और रहवासी संघ के सदस्यो ने शिकायत की कि गली नम्बर 4 के मकान नम्बर 12 के सामने बीच सड़क पर चेम्बर लाइन फूट गई हैं और कोई भी दुर्घटना हो सकती हैं इसलिए इसे तुरंत दुरुस्त किया जाए पर हमारी मांग को नगर निगम ने अनदेखा करके एक साल निकाल दिया। बारिश के समय हमने इस चेम्बर पर टूटी फूटी बेकार बाइक ओर ठेले को उल्टा कर के ढक दिया ताकि कोई व्यक्ति या बच्चा गिर न जाए करीब एक साल बाद इंदौर की अंधी गूंगी बहरी नगर निगम ने एक साल बाद इस चेम्बर लाइन पर लोहे की जाली को आज दिनांक 20 जनवरी को लगाया जा रहा है और संत कँवरराम व्यापारी संघ संत कँवरराम रहवासी संघ की मांग को एक साल बाद पूरी की जा रही है।

1361 views