किसान आज शाम तीनों कानूनों की कॉपी जलाकर मनाएंगे लोहड़ी

किसान आज शाम तीनों कानूनों की कॉपी जलाकर मनाएंगे लोहड़ी

नए कृषि कानूनों पर रोक लगाए जाने के सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बावजूद दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है. किसान पिछले 49 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं. किसान संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त समिति को मान्यता नहीं दी और कहा कि वे समिति के सामने पेश नहीं होंगे और अपना आंदोलन जारी रखेंगे. आज शाम को किसान तीनों कानूनों की कॉपी जलाकर लोहड़ी का पर्व मनाएंगे.

सिंघू बॉर्डर पर किसान नेताओं ने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित समिति के सदस्य सरकार समर्थक हैं. किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की तरफ से गठित समिति के सदस्य विश्वसनीय नहीं हैं क्योंकि वे लिखते रहे हैं कि कृषि कानून किसानों के हित में है. हम अपना आंदोलन जारी रखेंगे.

1395 views